कासगंज। अब थायराइड की जांच के लिए मरीजों को बाहरी जनपदों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिले में शीघ्र ही इसकी जांच हो सकेगी। जिला अस्पताल में जांच मशीन आ गई है। जांच शुरू हो जाने पर मरीजों को राहत मिलेगी।
जिले में थायराइड की बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बाजार में इसकी जांच काफी महंगी है। जांच के लिए 400 रुपये तक मरीज को खर्च करने पड़ जाते हैं। इसके बाद भी रिपोर्ट तुरंत नहीं मिल पाती।
लैब संचालक बाहरी जनपदों को जांच भेजते है। इसके बाद रिपोर्ट मिलती है। जिला अस्पताल में भी अभी तक यह व्यवस्था नहीं थी। अब जिला अस्पताल में इसकी जांच की मशीन आ चुकी है। मशीन आ जाने के बाद अस्पताल में इसकी जांच शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।