साड़ी सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग
गांव करभना में परी साड़ी सेंटर के नाम से ताराचंद की कपड़े और साड़ी की दुकान है। शनिवार आधी रात में आग लगी थी। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। गनीमत रही कि मार्केट की अन्य दुकान में आग पहुंचने से पहले काबू कर ली गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
गुब्बारे वाले सिलिंडर में धमाका, एक बच्चा घायल
जगनेर मार्ग स्थित नरीपुरा में सोमवार को गुब्बारे की गैस वाला सिलिंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे में मयूरी चालक और विक्रेता घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सोमवार शाम को हुआ। नरीपुरा में शराब के ठेकेक के पास साइकिल पर एक युवक गैस वाले गुब्बारे लेकर आया था।
उसकी साइकिल पर सिलिंडर भी था, जिससे वो गैस गुब्बारों में भर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ। आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं युवक और पास ही खड़ा मयूरी का चालक घायल हो गए। हालांकि घटना की जानकारी से थाना शाहगंज पुलिस ने इंकार किया है।