फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस लाइन में कमिश्नरेट ऑफिस के सामने खड़ी गाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Mon, 19 Dec 2022 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पुलिस लाइन स्थित कमिश्नरेट ऑफिस के सामने खड़ी कबाड़ सरकारी गाड़ियों में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कबाड़ गाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस लाइन स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर को खाली जगह में रखीं कबाड़ गाड़ियों में आग लग गई। धुआं देखकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर दमकल आ गई। तब कहीं आधा घंटे में आग पर काबू किया जा सका।

विज्ञापन


घटना तकरीबन तीन बजे की है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आरआई आवास से पहले खाली जगह पड़ी है। इस जगह पर बड़ी संख्या में वाहन रखे हुए थे। यह कबाड़ हो चुके है। पुलिस की क्रेन भी खड़ी थी। यहां पर वाहनों को धोआ भी जाता है। इसी जगह पर आग लगी। धुआं निकलने पर पुलिसकर्मी आ गए। उन्होंने पहले पाइप लगाकर पानी डाला। बाद में दममल पहुंच गई। तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि वाहनों में आग लगी थी। दो वाहन जल गए। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन

साड़ी सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग

गांव करभना में परी साड़ी सेंटर के नाम से ताराचंद की कपड़े और साड़ी की दुकान है। शनिवार आधी रात में आग लगी थी। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों का माल जल गया। गनीमत रही कि मार्केट की अन्य दुकान में आग पहुंचने से पहले काबू कर ली गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

गुब्बारे वाले सिलिंडर में धमाका, एक बच्चा घायल

जगनेर मार्ग स्थित नरीपुरा में सोमवार को गुब्बारे की गैस वाला सिलिंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे में मयूरी चालक और विक्रेता घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सोमवार शाम को हुआ। नरीपुरा में शराब के ठेकेक के पास साइकिल पर एक युवक गैस वाले गुब्बारे लेकर आया था। 

उसकी साइकिल पर सिलिंडर भी था, जिससे वो गैस गुब्बारों में भर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ। आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं युवक और पास ही खड़ा मयूरी का चालक घायल हो गए। हालांकि घटना की जानकारी से थाना शाहगंज पुलिस ने इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें