फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कैंटर में लगी आग, जलकर राख हो गया परचून का सामान 

Sun, 10 Apr 2022 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कैंटर तीन व्यापारियों का सामान लेकर जा रहा था। अचानक कैंटर से आग की लपटें उठते देख चालक के होश उड़ गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आग ने कैंटर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया था।
विज्ञापन
जलता हुआ कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से परचून का सामान लेकर एका जा रहे कैंटर में रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नारखी क्षेत्र के गौंछ के बाग के समीप आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव भरनिया निवासी सरविंद्र कैंटर चालक है। आगरा स्थित एक ट्रांसपोर्ट से वह परचून का सामान लेकर शनिवार रात एका के लिए चला था। कैंटर में विवेक, वीरेंद्र और गजेंद्र व अन्य परचून विक्रेताओं का सामान था। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कैंटर चालक सरविंद्र नारखी थाना क्षेत्र के गांव गौंछ के समीप पहुंचा था, तभी कैंटर से आग की लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन

मौकै पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें उठती देख चालक ने कैंटर को वहीं रोक दिया और शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई । सूचना पर टूंडला और फिरोजाबाद फायर विभाग के तीन गाड़ियों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेंश कुमार का कहना है कि आग से करीब पांच लाख रुपये नुकसान होने की अनुमान है। कैंटर फरिहा और एका क्षेत्र के व्यापारियों का सामान लेकर एका जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें