फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में लग गई आग, लपटें उठते देख मची अफरा-तफरी

Tue, 26 Nov 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब के बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी से लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना किनारा मार्ग दरेसी नंबर तीन स्थित बंद ट्रांसपोर्ट कंपनी में सोमवार शाम को आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लपटें निकलता देखकर आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण नहीं पता चला है।
विज्ञापन


थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सैंया निवासी देवेंद्र गुर्जर की ट्रांसपोर्ट कंपनी यमुना किनारा पर पुरानी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर बनी हुईं। भूतल पर पेठा और अन्य दुकान हैं। 5 साल से ट्रांसपोर्ट कंपनी बंद है। इसमें कबाड़ भरा हुआ था। सोमवार शाम तकरीबन 4 बजे आसपास के लोगों ने लपटें उठती देखीं। इस पर अफरातफरी मच गई।

लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंटोला पुलिस और एक दमकल पहुंची। कुछ ही देर में आग को काबू कर लिया गया। आशंका है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट या माचिस फेंकी होगी। इससे कबाड़ में आग लग गई। हालांकि अभी आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें