फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल की तीसरी मंजिल पर कारोबारी के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छीपीटोला (रकाबगंज) स्थित होटल डीसी विलास की तीसरी मंजिल पर बने इलेक्ट्राॅनिक-इलेक्ट्रिकल्स उपकरण के गोदाम में रविवार रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठने पर आसपास के लोग दहशत में आ गए। शोर सुनकर कर्मचारियों ने होटल में रुके लोगों को बाहर निकाला। दमकल ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड निवासी यश और वैभव जैन का छीपीटोला मुख्य बाजार में इलेक्ट्राॅनिक-इलेक्ट्रिकल्स का कारोबार है। भूतल पर दुकान बनी है। पहली और दूसरी मंजिल पर होटल है। तीसरी मंजिल की छत पर कारोबारी का गोदाम है। इसमें गीजर, पंखे, लाइट आदि सामान रखे हुए थे।
यश जैन ने बताया कि रात करीब 1 बजे कर्मचारी ने छत पर आग लगी देखी। उस समय होटल के दो कमरों में लोग रुके हुए थे। कर्मचारी ने दोनों कमरों को खुलवाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। यश जैन ने आग में लाखों रुपये के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जल जाने का दावा किया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। छत पर एसी के कंप्रेसर लगे हुए थे। हालांकि मालिक एसी बंद बता रहे हैं।

नीचे की मंजिल पर नहीं आईं लपटें
तीसरी मंजिल की छत पर लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया। आसपास के लोगों का कहना था कि लपटें नीचे आतीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। दुकान भी चपेट में आ सकती थी। आसपास और भी दुकानें बनी हैं। उनमें भी उपकरण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें