फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहजहां गार्डन सहित तीन जगह लगी आग, जल गया सामान; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Thu, 11 Apr 2024 08:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में शाहजहां गार्डन सहित तीन जगह आग लग गई। जब तक इसे बुझाया जाता सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Agra: शाहजहां गार्डन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहजहां गार्डन, नाई की मंडी और एमजी रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे में बुधवार को आग लग गई। काछीपुरा के एक मकान में आग लगने पर परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा सामान जल चुका था। गार्डन में भी पेड़ों को काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


ताज सुरक्षा प्रभारी तिलक भाटी ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे पुरानी मंडी से नीम तिराहे के बीच शाहजहां गार्डन में आग लग गई। पुलिस ने कर्मचारियों के सहयोग से 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आशंका है कि किसी युवक ने पटाखा चलाया था। उससे निकली चिंगारी से आग लगी है। जांच की जा रही है। 

दूसरी घटना काछीपुरा निवासी दिनेश सिंह के दो मंजिला मकान में दोपहर 12 बजे आग लग गई। कुछ ही देर में घर से आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के सदस्यों ने बाहर भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर आए लोगों ने पानी डालकर घर में रखे दो गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


एफएसओ सोमदत्त ने बताया कि करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में एसी, अलमारी, संदूक, कपड़े और बिस्तर आदि सामान जल गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दोपहर को आगरा कॉलेज के सामने बिजली के खंभे में लटके तारों में आग लग गई जिससे एमजी रोड पर निकलने वाले राहगीर दहशत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें