फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग, लपटों के बीच फंसे बच्चे; पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित निकाले

Wed, 15 Apr 2026 01:15 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। डायल 112 टीम की सूझबूझ से करीब करीब 45 बच्चों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
आग बुझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक के नगला पैमा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार सुबह मिड-डे मील के लिए दूध उबालते समय सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान बच्चे सहम गए थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। सही समय पर राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के निकट नगला पैमा गांव में प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानाचार्य दीपा राठौर ने बताया कि सुबह स्कूल में करीब 45 बच्चे पढ़ने पहुंचे थे। उपस्थिति दर्ज करने के बाद पढ़ाई शुरू की गई थी। पास ही कमरे में रसोइया शारदा देवी मिड-डे मील के लिए दूध उबाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। उन्होंने आग की लौ देखते ही रसोइया को बताया और स्टाफ की मदद से बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी मदद के लिए आ गए।

लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और सबमर्सिबल की पाइप से पानी डालकर आग बुझाने लगे। मौके पर पीआरवी 9073 की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


कमरे में रखे थे दो सिलिंडर
आग लगने के दौरान पास के कमरे में दो सिलिंडर और रखे थे। गनीमत रही कि सही समय पर राहत कार्य शुरू हो गया और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें