एलआईसी बिल्डिंग के एक सेक्शन में कार्यालय खुलने के बाद शॉर्ट सर्किट हो गया। एसी के डक्ट की ओर आग तेजी से बढ़ने लगी। कुछ कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
आगरा के संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में आज सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन
एलआईसी बिल्डिंग में आज सुबह एक सेक्शन में कार्यालय खुलने के बाद शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे एसी के डक्ट की ओर आग बढ़ने लगी। ये देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्रों से तत्काल ही आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। आग के फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया। इस आग में बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद कर्मचारी दहशत में आ गए थे।