फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गेस्ट हाउस में लगी आग, छत के रास्ते बचाई जान; तड़के हुआ हादसा

Mon, 22 Dec 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेस्ट हाउस में तड़के आग लग गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। शोर सुनकर लोग जाग गए। गेस्ट हाउस की छत के रास्ते उन्हें सुरक्षित निकाला गया। 
विज्ञापन
गेस्ट हाउस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज में ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ला कटघर में स्थित एस्सार गेस्ट हाउस के रेस्तरां की रसोई में सोमवार तड़के 3:45 बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। धुआं भरने से पहली और दूसरी मंजिल पर 35 पर्यटक फंस गए। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं। सीढ़ी लगाकर 17 पर्यटकों को बाहर निकाला। दो पर्यटक बचने के लिए गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर कूदे, जिससे घायल हो गए। अन्य 16 लोगों सीढि़यों से निकाला गया। गेस्ट हाउस संचालक के पास फायर एनओसी नहीं थी। आग बुझाने के इंतजाम न होने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


शहीद नगर निवासी शेर खां का कटघर में चार मंजिला गेस्ट हाउस है। 100 मीटर की दूरी पर ईदगाह रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर आने वाले यात्री गेस्ट हाउस में ठहरते हैं। जिस बिल्डिंग में गेस्ट हाउस है, उसके बेसमेंट में तीन दुकानें हैं। भूतल पर रिसेप्शन और इसके पास में ही रेस्तरां है। पहली और दूसरी मंजिल पर 7-7 कमरे बने हैं। तीसरी मंजिल पर कर्मचारी आवास हैं। वहीं इसकी छत पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। भूतल से ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए सीढि़यां बनी हैं।

रविवार रात को मैनेजर दिलशाद की ड्यूटी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के तकरीबन 3:30 बजे महाराष्ट्र के दो पर्यटक आए थे। उन्होंने कमरा लिया था। पर्यटकों को ठहराने के बाद वो रिसेप्शन के पास रखे सोफे पर कंबल ओढ़कर बैठ गए। तभी रेस्तरां की रसोई में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने तीन और कर्मचारियों को जगाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। लपटें काउंटर तक आ गईं और फाल सीलिंग में भी आग लगने से पूरे गेस्ट हाउस में धुआं भर गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर कमरों में ठहरे लोगों में अफरातफरी मच गई। वह बाहर की तरफ भागने लगे। भूतल पर धुआं भर जाने की वजह से कुछ दिख नहीं रहा था। कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे मगर 19 लोग सीढि़यों के रास्ते तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गईं। छत पर चढ़े लोग गेस्ट हाउस के बगल में बने दो मंजिला मकान पर कूदने का प्रयास कर रहे थे मगर दमकलकर्मियों ने समझाया उन्हें रोक दिया गया। दो लोग कूदने की वजह से घायल हो गए। अन्य लोगों को दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर उतार लिया। आग को काबू करने और रेस्क्यू आपरेशन में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें