विभाग में दिनभर होती रहीं चर्चाएं
दूसरी तरफ अग्निकांड के बाद विभाग में दिनभर चर्चाएं होती रहीं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि आग लगी या लगाई गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। उधर, अग्निकांड के बाद से अधिशासी अभियंता नरेश कुमार व अन्य पीडब्ल्यूडी अधिकारी फोन बंद जा रहे हैं। इससे पहले बीएसए दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में आग लगने से शिक्षक भर्ती का रिकार्ड जल चुका है।
पुलिस करेगी आग लगने के कारणों की जांच
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सुबह 9:50 बजे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी राजेंद्र ने सूचना दी थी। इस पर पुलिस पहुंची थी। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया गया है। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर जीडी में दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, आगे की कार्रवाई की जाएगी।