फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुशी, कहीं गम दे गई दिवाली: फिरोजाबाद में हुई आतिशबाजी ने किसी का घर उजाड़ा, तो किसी की दुकान

Tue, 25 Oct 2022 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुल्हन की तरह रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजी सुहागनगरी की आभा देखते ही बन रही थी, लेकिन इसके बाद शुरू हुई आतिशबाजी ने किसी का घर उजाड़ दिया तो किसी की दुकान। 
 
विज्ञापन
आग से जला घरेलू सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में दिवाली पर सोमवार रात को दो मकान, एक चूड़ी के गोदाम तथा दुकान में आग लगने से 18 लाख से अधिक का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। फायर विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र मोहल्ला नई बस्ती नवादा निवासी राजेंद्र गुप्ता के घर सोमवार दीपक से आग लग गई। इसकी जानकारी परिजन को हुई तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया। आग लगने से करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जल गए। मक्खनपुर पुलिस ने बताया कि दीपक गुप्ता के परिजन ने लक्ष्मी पूजन के बाद दीपक को पूजा की चौकी के समीप ही जलता छोड़ दिया। इससे आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला निवासी संजीव गुप्ता के घर रात करीब 12 बजे आग लग गई। आग की लपटों को उठता देख पीड़ित परिजनों द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच फायर विभाग को सूचना दी गई। फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब पांच लाख रुपये का सामान और एक लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। वहीं लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी भगवती प्रसाद के घर सोमवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। करीब आठ हजार रुपये की नकदी और घरेलू सामान जलकल राख हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने ही आग पर काबू पाया। 

दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी उमेश गुप्ता का रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर गली नंबर छह में चूड़ी का गोदाम है। सोमवार रात पूजन करने के बाद वह गोदाम में दीपक को जलता हुआ छोड़ आए थे। देर रात दीपक से आग लग गई। सूचना पर फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख से अधिक के नुकसान का आंकलन किया है। जैननगर स्थित प्लॉट में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की सूचना  पर फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कोटला चुंगी चौराहा के समीप एक दुकान में दीपक से आग लग गई। जिसे फायर विभाग की गाड़ी ने बुझाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें