आगरा में दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी से शहर और देहात में 10 स्थान पर आग लगी। पूरी रात दमकल दौड़ती रही, जिसके बाद आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सका। जगदीशपुरा क्षेत्र के दो मंजिला भवन में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि दमकलकर्मियों की सतर्कता से आग बढ़ने से पहले ही बुझा दी गई।
- 10:47 बजे नगर निगम गेट के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। इसे दमकलकर्मियों ने काबू में कर लिया।
- रात 10:56 बजे मंटोला क्षेत्र में हरिओम पान भंडार के ऊपर बने मकान में एसी, बिजली के तारों में आग लग गई। इसे भी दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में बुझा दिया।
सोमवार शाम 3:45 बजे बाह के नगला हरदयाल में बाजरा की कटी फसल में आग लग गई।
रात 2:18 बजे डौकी के कुंडौल में करब में आग लग गई।
मंगलवार सुबह 7:10 बजे अछनेरा में पशु आहार की दुकान में आग लग गई।