फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली की रात आतिशबाजी से 10 जगह लगी आग, दौड़ती रही दमकल

Tue, 25 Oct 2022 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिवाली पर पटाखों की चिंगारी से ताजनगरी आगरा में 10 स्थान पर आग लगने की घटनाएं हुईं। पूरी रात दमकल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। हालांकि दमकलकर्मियों की सतर्कता से आग बढ़ने से पहले ही बुझा दी गई। 
 
विज्ञापन
जूते के गोदाम में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दिवाली की रात पटाखों की चिंगारी से शहर और देहात में 10 स्थान पर आग लगी। पूरी रात दमकल दौड़ती रही, जिसके बाद आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सका। जगदीशपुरा क्षेत्र के दो मंजिला भवन में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि दमकलकर्मियों की सतर्कता से आग बढ़ने से पहले ही बुझा दी गई। 

विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे मंटोला में जूते की कतरन के ढेर में आग लगने की खबर मिली। इस पर दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। आग को काबू में कर लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि रात 9:24 बजे जगदीशपुरा क्षेत्र के नरेंद्र नगर में गुड लाइफ शू फैक्टरी में आग लग गई। दो मंजिला में भूतल पर परिवार रह रहा था, जबकि दूसरी मंजिल पर फैक्टरी और गोदाम बना हुआ था। 

मोहल्ले के लोगों ने आग की लपटें उठते देखकर शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोग बाहर निकल आए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में काफी माल जल गया है। आग पटाखे की चिंगारी से लगना बताया गया है।

विज्ञापन

यह भी हुई घटनाएं

- 10:47 बजे नगर निगम गेट के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। इसे दमकलकर्मियों ने काबू में कर लिया।

- रात 10:56 बजे मंटोला क्षेत्र में हरिओम पान भंडार के ऊपर बने मकान में एसी, बिजली के तारों में आग लग गई। इसे भी दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में बुझा दिया।

विज्ञापन


- रात 2:12 बजे थाना हरीपर्वत के पास कूड़े के ढेर में आग लगी। 

- रात 2:35 बजे थाना सिकंदरा में सरकारी आवास में आग। 

- रात 2:45 बजे प्रतापपुरा चौराहे के पास गुफा माडल शाप में आग लगी।

देहात में आग 


सोमवार शाम 3:45 बजे बाह के नगला हरदयाल में बाजरा की कटी फसल में आग लग गई। 

रात 2:18 बजे डौकी के कुंडौल में करब में आग लग गई।  

मंगलवार सुबह 7:10 बजे अछनेरा में पशु आहार की दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें