फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मना राधारमण लाल जूं का प्राकट्योत्सव

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर राधारमण बिहारी जी प्राकट्य पर अभिषेक करते सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीचैतन्य महाप्रभु के प्रमुख शिष्य श्रीगोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा प्रकटित ठाकुर राधारमण लाल जूं का 478 वां प्राकट्योत्सव बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर परिसर में मनाया गया। लॉकडाउन के चलते आम जनता के लिए दर्शन बंद होने के कारण भक्तों को ऑनलाइन दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन

ठाकुरजी के श्रीविग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य 51 किलो दुग्ध, दही, मधु, घृत, शहद, विभिन्न पवित्र नदियों के जल, जड़ी बूटियों से महाभिषेक प्रारंभ किया गया। सेवायत नरसिंह देव गोस्वामी के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर ठाकुर राधारमण लाल जूं का प्राकट्योत्सव परंपरागत रूप से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें