फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से घरेलू समान जला

विज्ञापन
बिछवां क्षेत्र के हन्नूखेड़ा स्थित डेरा बंजारा में जली झोपड़ी दिखाती महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा हन्नूखेड़ा में शुक्रवार रात एक युवक की झोंपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें देख गंाव के लोग पहुंच गए। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाई तब तक घरेलू सामान और नकदी जलकर राख हो गई। लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा हन्नूखेडा़ निवासी आलम खां अपने परिवार के साथ हंन्नूखेड़ा अड्डा पर झोंपड़ी डालकर रहता है और मजदूरी कर परिवार चलाता है। शुक्रवार रात 11 बजे के आलम खां की तीन झोंपड़ियों में आग लग गई। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई तक तक तीनों झोंपड़ी जलकर राख हो गईं।
पास में ही लगी बुर्जी में भी आग लगने से वहां रखा भूसा भी जल गया। रात में ही आलम खां ने तहसील और थाने में सूचना दी। शनिवार सुबह गांव पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल को आलम खां यह नहीं बता सका कि झोंपड़ी में आग कैसे लगी। उसने बताया कि आग लगने से घरेलू सामान, अनाज, 50 हजार की नकदी जलकर राख हो गई है। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें