नकल के लिए सौदेबाजी का ऑडियो हुआ था वायरल
परीक्षा में नकल के लिए सौदेबाजी का ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें नकल कराने के बाद छात्रा से एक हजार रुपये मांगे जा रहे थे। आगे के तीन परीक्षाओं के लिए भी प्रति पेपर 1000 रुपये की सौदेबाजी हो रही थी। ऑडियो मिलने के बाद जांच कराई तो ये कॉलेज रोहता ग्वालियर रोड उखर्रा का एसआर डिग्री कॉलेज का पाया, जिसे निरस्त कर दिया गया।
कापियों बदलने के मामले में डॉक्टर को जेल
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस की कापियां बदलने वाला बड़ा गैंग है। इसका मुख्य सरगना एक छात्र नेता है। वो एजेंट के माध्यम से कापी बदलने का ठेका लेता है। पुलिस ने एजेंट डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। छात्र नेता की तलाश की जा रही है।