फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन गैस उपभोक्ताओं से अवैध वसूली: बिल कम करने और मीटर बदलने का झांसा, दो पूर्व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 10:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि एक आरोपी ने नौकरी जाने के बाद विभाग में ही ठेकेदारी शुरू कर दी थी। उसने अपने निवास क्षेत्र के पास एक कपड़े का शोरूम खोला है और अब वह दोपहिया के बजाय कार से चलता है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन गैस लिमिटेड (जीजीएल) में उपभोक्ताओं के बिल कम करने और मीटरिंग व्यवस्था में छेड़छाड़ कर अवैध वसूली की जा रही है। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (मार्केटिंग) सूर्यप्रकाश गुप्ता की शिकायत पर रोहित कर्दम और भूपेंद्र पाल सिंह के खिलाफ एकता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जीजीएल के सहायक महाप्रबंधक सूर्यप्रकाश ने बताया कि जिले में 75 हजार से अधिक परिवार पीएनजी सेवा का उपयोग करते हैं। घरेलू पीएनजी मीटरों की द्विमासिक रीडिंग और बिलिंग के लिए रुद्रा सिस्टम्स को अधिकृत एजेंसी बनाया गया है। एजेंसी के सुपरवाइजर भूपेंद्र पाल सिंह (निवासी दहतोरा) और जुलाई 2026 में संदिग्ध गतिविधियों के चलते हटाए गए पूर्व मीटर रीडर रोहित कर्दम (निवासी शाहगंज) मिलकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे थे।

जांच में कई मामले सामने आए हैं। इस गिरोह के खिलाफ 25 अगस्त को जगदीशपुरा थाने और 11 सितंबर को एकता थाने में पहले भी शिकायतें दी जा चुकी थीं। 11 सितंबर को रोहित कर्दम ग्रीन गैस कार्यालय के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डाटा लीक और राजस्व हानि
तहरीर में आरोप लगाया है कि अधिकृत एजेंसी के सुपरवाइजर की मिलीभगत से उपभोक्ताओं का गोपनीय डाटा हासिल कर उसका दुरुपयोग किया जा रहा था। इससे कंपनी के राजस्व का नुकसान हो रहा है। मीटर से छेड़छाड़ के कारण जनसुरक्षा पर भी गंभीर खतरा है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक आरोपी ने नौकरी जाने के बाद विभाग में ही ठेकेदारी शुरू कर दी थी। उसने अपने निवास क्षेत्र के पास एक कपड़े का शोरूम खोला है और अब वह दोपहिया के बजाय कार से चलता है।

इनसे भी हुई ठगी
आरोप है कि शमशाबाद रोड निवासी अवि सेतिया से मीटर बदलने के नाम पर 56 हजार रुपये नकद लिए गए। उन्हें अनधिकृत तरीके से गैस मीटर बदलकर फर्जी रसीद भी दी गई। ताजगंज निवासी अंतर सिंह से बिल संशोधन और अनधिकृत मीटर परिवर्तन के नाम पर ऑनलाइन भुगतान कराया गया। शाहगंज निवासी ब्रज किशोर के घर 15 अगस्त को रोहित करदम और भूपेंद्र पाल सिंह पहुंचे थे। उन्होंने मीटर बदलने के लिए 15 हजार रुपये मांगे, लेकिन उपभोक्ता के सतर्क होने पर दोनों गैस मीटर, टूल्स, सील और आईडी कार्ड से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गए थे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें