फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: खेत पर गई 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Mar 2022 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सात मार्च को हुई। पीड़िता के पिता ने अब आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में खेत पर सबमर्सिबल चलाने गई एक किशोरी को तीन युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाना जसरथपुर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी सात मार्च को खेत पर शाम सात बजे सबमर्सिबल बंद करने गई थी। इस दौरान गांव के ही तीन युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए। जहां गांव सरौठ से आने निकलने पर दो युवक वहीं रुक गए और तीसरा युवक उसकी पुत्री को जंगल में ले गया। 

उसने किशोरी से साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर किशोरी ने मामले की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जसरथपुर थानाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई हे। आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें