बाह: जैतपुर के गुड्डू नौपुत्रा को धमकाते प्रधानपति मुकेश नरवरिया उर्फ काली नरवरिया का वायरल वीड
बाह। जैतपुर के धर्मशाला गांव में प्रधानपति काली नरवरिया उर्फ मुकेश नरवरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जैतपुर के राजीव कुमार उर्फ गुड्डू नौपुत्रा से भीड़ के बीच कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ज्यादा नेतागीरी नहीं, मुंह तोड़ देंगे तेरा। वीडियो में हाथापाई की नौबत आने पर लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो एक जुलाई का है। वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंचे राजीव कुमार उर्फ गुड्डू नौपुत्रा ने पुलिस को बताया कि एक जुलाई को धर्मशाला गांव में प्रधानपति काली नरवरिया ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बोला कि तुझे देख लेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो की जांच की जाएगी।