फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, 19 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार बढ़ रहे लाइनलॉस को कम करने के लिए बुधवार को अधिशासी अभियंता तृतीय के नेतृत्व में बरनाहल क्षेत्र में बिजली चेकिंग की गई। छह गांवों में टीम ने चेकिंग कर बिजली चोरी पकड़कर बिजली चोरी करते मिले 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को अवर अभियंता जय दयाल सिंह ने टीम के साथ बरनाहल क्षेत्र के गांवों में बिजली चेकिंग की। सबसे पहले वे गांव भीकरनुपर पहुंचे। यहां संतवीर, हरी विलास, अवधेश कुमार, शैलेश कुमार, सगुना देवी पत्नी बालादीन, रामवीर सिंह, नीलम पत्नी राकेश, किशन सिंह, धनदेवी पत्नी वेदराम और गीता देवी पत्नी नेत्रपाल के घर में बिजली चोरी होती मिली। गांव जाफरपुर में रामचंद्र, रोशन देवी पत्नी रामस्वरूप और रतीराम बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। टीम ने गांव बरहिया में तोताराम और अनौखेलाल को, गांव ककर्रा में प्रताप सिंह सिंह व शेर सिंह को, गांव अढ़ूपुर में अनवर सिंह को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी के विरुद्ध पॉवर हाउस स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में टीजी-2 अरुण कुमार के अलावा लाइनमैन गोविंद कुमार और शैतान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें