फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी हीरो किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। चार दिन पूर्व मोबाइल रीचार्ज कराने जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए धमकाया भी था। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती सात मई को पड़ोस के गांव में मोबाइल रीचार्ज कराने के लिए जा रही थी। शाम करीब पांच बजे रास्ते में आरोपी हीरो शाक्य युवती के पीछे लग गया। आरोप है कि युवती जब सुनसान जगह पर पहुंची, तभी हीरो युवती को पकड़ कर पुलिया के नीचे खींच ले गया। वहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसे धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो जान से मार देगा। डरी सहमी पीड़िता ने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी हीरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें