फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर 37 के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सामूहिक चेकिंग अभियान में बिजली चोरी पाए जाने पर शुक्रवार को 37 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 386 घरों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान के लिए बनाई गई 22 टीमों ने बकाया सूची के आधार पर जेई और एसडीओ की देखरेख में सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया। बिजली चोरी पाए जाने पर 37 लोगों केे खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी गई है। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया अभियान के लिए जेई और एसडीओ को लक्ष्य की पूर्ति करने को कहा गया है। आसान किस्त योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें