फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी को लाठी-डंडों से पीटने वाले दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के मोहल्ला काली नगर नई बस्ती में एक दरोगा ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दरोगा पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काली नगर निवासी रामवती देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति रामनिवास सिंह वर्तमान में झांसी में दरोगा के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि उनके पति आए दिन शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पीड़िता के अनुसार, विगत 24 मार्च को दरोगा रामनिवास सिंह ने शराब के नशे में उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति उन पर झूठे और गलत आरोप लगाकर मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें