फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर दरोगा ने किया डेढ़ माह तक यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Aug 2018 08:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के थाना बाह में एक दरोगा के खिलाफ महिला के अपहरण कर यौन शोषण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि महिला को बंधक बनाकर डेढ़ महीने तक दरोगा ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


19 जनवरी को बाह के एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। तब से महिला का सुराग नहीं लगा था। मंगलवार को महिला एसडीएम बाह से मिली। उसने मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात दरोगा स्वतंत्र कुमार पर अगवा कर बंधक बनाकर रखने और इस दौरान गलत काम करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाह थाने भेजा।

महिला का मायका मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में है। वहीं से दरोगा के संपर्क में वो आई थी। पुलिस ने दरोगा स्वतंत्र कुमार के खिलाफ महिला उत्पीड़न, बंधक बनाने, अपहरण करने और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।   
विज्ञापन


पति ने छोड़ दिया महिला का साथ
केस दर्ज कराने के लिए बाह थाने पहुंची महिला के साथ पति नहीं आया। उसने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया है। महिला का कहना था कि वो कई बार केस दर्ज कराने के लिए मैनपुरी और बाह थाने के चक्कर काट चुकी है। दरोगा ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें