फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंगा यात्रा- जिलेभर में संगीनों के साए में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा-
विज्ञापन

संगीनों के साए में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
कासगंज और गंजडुंडवारा में विशेष सतर्कता के इंतजाम
डीएम, एसपी ने फोर्स की ब्रिफिंग कर किया फ्लैग मार्च
जगह-जगह चलाया गया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी चौकसी रहेगी। संगीनों के साए में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। कासगंज और गंजडुंडवारा के साथ ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने जिले के अधिकारियों, पुलिस बल, पीएसी, आरएएफ के जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया

शहर में गत 26 जनवरी पर तिरंगा यात्रा का विवाद गहरा गया। इस विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल युवक अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर में कई दिनों आगजनी की घटनाएं हुईं और हिंसक झड़पें हुईं। 26 जनवरी की हिंसा की घटनाओं की फिर से पुनरावृत्ति न हो पाए इसको लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार की सायं के समय नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पूरे शहर में पैदल मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया। गंजडुंडवारा में भी फ्लैग मार्च किया गया। सुबह के समय पुलिस की मोबाइल टीमों ने शहर भर में भ्रमण किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने फोर्स को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया। किस तरह से सतर्कता रखनी है यह बताया गया। शहर में जगह जगह पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई। वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ये है सुरक्षा प्लान
सुरक्षा के लिए दो जोन और 7 सेक्टर में बांटा शहर
दो जोन 7 सेक्टर और 18 सब सेक्टर में बांटा गया है।
74 प्वाइंट बनाए गए हैं जिनमें 25 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।
35 स्थानों पर पुलिस बल तैनात छतों पर तैनात रहेगी।
पुलिस वाइना कूलर, एलएमजी और आधुनिक हथियारों से लैस रहेगी।
बाहरी जिलों से भी फोर्स आएगा।
तीन अपर पुलिस अधीक्षक, छह सीओ, 17 प्रभारी निरीक्षक, 15 निरीक्षक, 105 उपनिरीक्षक, 110 एचसीपी, 518 आरक्षी, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ को लगाया गया है।
सभी की ड्यूटी 12-12 घंटे की रहेगी।

- जिलेभर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी तरह से जिले में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। जिसके लिए किसी भी यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। सभी लोग हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाएं, लेकिन किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होनी चाहिए। सभी लोग धारा 144 का पालन करें। आरपी सिंह जिलाधिकारी।
विज्ञापन

- पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो पुलिस इससे सख्ती से निपटेगी। चिह्नित किए गए लोग यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और मुचलके की धनराशि की वसूली की जाएगी। सभी शांति के साथ पर्व मनाएं और सहयोग करें- शिवहरि मीणा, पुलिस अधीक्षक।
फोटो प्रेषित है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें