फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यूरिया के साथ टैगिंग प्रोडक्ट देना पड़ा भारी, दर्ज हुआ मुकदमा; कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई

Sat, 20 Dec 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसानों को यूरिया के साथ जबरन टैगिंग प्रोडक्ट के लिए मजबूर किया जा रहा था। इस मामले में शिकायत के बाद कृषि अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरिया के साथ जबरन टैगिंग (लगेज) देने पर कंपनी यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कृषि विभाग की ओर से हरीपर्वत थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


करीब 6-7 थोक उर्वरक विक्रेताओं ने यारा फर्टिलाइजर्स के खिलाफ कृषि विभाग में शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी पहले टैगिंग उत्पादों की मांग लिखित रूप में लेती है, इसके बाद यूरिया की आपूर्ति करती है। इससे उनकी मजबूरी हो जाती है किसानों व फुटकर विक्रेताओं को यूरिया के साथ टैगिंग दें।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के पास कंपनी की डीलरशिप है। उनकी फर्म को यूरिया व यारा लीवा नाइट्रोवोर 25 किग्रा (वोरोनेटेड कैल्शियम नाइट्रोवोर) आपूर्ति की जाती है। यदि लिखित मांग नहीं दी जाती है तो कंपनी यूरिया नहीं देती है। यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, (क्राप न्यूट्रेसन एग्री विजनेस), इंडस्ट्रियल एरिया, इंद्राधाम, बबराला, जिला संभल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें