फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर में किसानों का महाकुंभ: छह दिन सीखेंगे स्मार्ट फार्मिंग...होने जा रहा है मिलेट्स महोत्सव

Sat, 20 Dec 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाह बटेश्वर धाम में चौधरी चरण सिंह व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर छह दिवसीय किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह बटेश्वर धाम में छह दिवसीय किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 और 24 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उसमें मिलेट्स महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में 25 से 28 दिसंबर को पारंपरिक विराट किसान मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान दिवस में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि सुधार और किसानों को सशक्त बनाने के लिए चल रहीं विभिन्न योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कृषि, उद्यान, मत्स्य व पशुपाल विभाग, ग्राम्य विकास व बाल विकास विभाग आदि की स्टाल लगाई जाएगी। मेले में कृषि विशेषज्ञों के व्याख्यान, दृश्रय श्रव्य, प्रदर्शनी और साहित्यक आयोजन भी होंगे। इनमें किसान कृषि वैज्ञानिकों से स्मार्ट फार्मिंग के तरीके सीखेंगे। कृषि की नई तकनीकों से जागरूक होंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें