फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से दुष्कर्म के मामले में ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। भगवान टॉकीज चौराहे (न्यू आगरा) से ऑटो में ले जाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को भगवान टॉकीज चौराहे से एक महिला को ऑटो चालक अपने साथ ले गया था। चालक ने महिला को शराब पिलाई थी। खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। महिला को खंदौली के अगरपुर के समीप खेत में छोड़कर भाग गया था। बुधवार तड़के खंदौली क्षेत्र के गांव अगरपुर स्थित आटा मिल के पास महिला अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। मिल के चौकीदार देवेंद्र सिंह ने बताया था कि वह सुबह करीब 4:30 बजे खेत पर जा रहे थे, तभी महिला को मिल के गेट पर पत्थर मारते देखा। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। सीसीटीवी फुटेज से आटो के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें