अछनेरा। थाना क्षेत्र की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी, सास, ससुर, ननद समेत 11 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता रमा निवासी कचाैरा, अछनेरा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उसकी शादी बलदेव, मथुरा निवासी सोनवीर से हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद बच्ची के पिता पर सवाल उठाते हुए डीएनए जांच कराने की बात कही गई। 10 लाख रुपये लेकर तलाक का दबाव बनाया। पीड़िता ने जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए। पुलिस ने बताया आरोपियों पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।