फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर

Thu, 02 Aug 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना जसराना में तीन युवकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट करने के आरोप में अभियोग दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

       
कस्बा के मोहल्ला पोतपुरी निवासी यामीन सिद्दीकी ने यह मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मोहल्ला अरेलपुरा निवासी शुभम सिंह सैनी, विष्णु बघेल और शिवम जैन ने फेसबुक पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की हैं।

यामीन ने कहा कि जिस तरह से दूसरे धर्म की भावनाएं आहत होती है, वैसी तीनों युवकों द्वारा किए गए कृत्य से मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। संविधान में लोगों को अपने धर्म का सम्मान करने की आजादी है। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। वहीं नगर पंचायत के चुनावों से पूर्व सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के संबंध में टिप्पणी और पोस्ट करने के आरोप में शिकायतकर्ता यामीन भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें