जनपद मैनपुरी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां वर्ष 2015 में छुट्टी पर आए सैनिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतक के पिता ने चार साल तक अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया।
गांव ककरिया निवासी जयपाल सिंह का पुत्र मनोज बाबू सेना में कार्यरत था। अक्तूबर माह में वो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आया था। आठ अक्तूबर 2015 की सुबह वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था।