इस मामले में जांच के बाद थाना छत्ता में तहरीर दी गई। निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मामले में आनंदी विहार, शमसाबाद रोड निवासी अतुल गुप्ता, सिंगी गली निवासी अरुण और एलआईजी कॉलोनी, शमसाबाद रोड निवासी आरके गुप्ता उर्फ रचित गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मकान से फेंकी गई थीं दवाएं
एसटीएफ को जांच में पता चला था कि जिस प्लाट में दवाएं फेंकी गई थीं, उसके एक तरफ मकान बना है। इस पर टीम मकान पर पहुंची। मकान मालिक मिथलेश ने बताया कि बेटे संदीप ने अतुल गुप्ता को पहली मंजिल पर दो कमरे किराये पर दिए थे। अतुल अपने दो साथी अरुण और आरके गुप्ता के साथ दवाओं से भरे कार्टन और प्लास्टिक के कट्टे लेकर आते थे। कमरों की तलाशी में कुछ रसीदें मिली थीं।
सोनू अग्रवाल को रिमांड पर लेने की तैयारी
एसटीएफ के मुताबिक , ताजगंज में गोदाम चलाने वाले सोनू अग्रवाल को रिमांड पर लिया जाएगा। उनके नेटवर्क के बारे में पड़ताल की जाएगी। इसके लिए थाना ताजगंज पुलिस ने तैयारी कर ली है। वहीं एसटीएफ मामले में फरार फार्मा कंपनी के एमआर और जांच अधिकारी की तलाश कर रही है।