फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रिजर्व बैंक में जाली नोट मिलने से मचा हड़कंप, एसबीआई की शाखा से कराए गए थे जमा

Sat, 10 Nov 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
कानपुर स्थित आरबीआई की शाखा
विज्ञापन
कानपुर रिजर्व बैंक में एक बार फिर मथुरा के जाली नोट पकड़ में आने पर खलबली मच गई। पकड़ में आए 13 हजार के जाली नोट मांट की स्टेट बैंक शाखा से जमा कराए गए थे। जनवरी में जमा कराए गए 500 के 16 और एक हजार के पांच नोट हैं। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के प्रबंधक ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ थाना मांट में मुकदमा दर्ज कराया है। मांट की स्टेट बैंक शाखा से जनवरी 2018 में कानपुर के रिजर्व बैंक में कैश जमा कराया गया। चेस्ट में भेजे गए कैश में 13 हजार रुपये के जाली नोट पकड़ में आए हैं। 

जाली नोट के बाद अफसरों में खलबली मच गई। कानपुर रिजर्व बैंक के दावा अनुभाग निर्गम विभाग के प्रबंधक सत्यप्रकाश ने मांट स्टेट बैंक के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 500 के 16 नोट और एक हजार रुपये के पांच नोट जाली पाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच  की जा रही है।

कई बार पकड़े गए हैं मथुरा के बैंकों में जाली नोट

जाली नोट कानपुर रिजर्व बैंक में पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल शहर कोतवाली में भी दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे। सिंडीकेट बैंक की रिजर्व बैंक में जमा कराई गई धनराशि में दो बार नकली नोट पकड़े गए थे। इसके अलावा कई जनपद में कई बैंकों की रिजर्व बैंक कानपुर में जमा की गई धनराशि में नकली नोट पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें