फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉमेडियन बाबू गप्पी पर दर्ज हुई FIR, महिलाओं को लेकर की थी ऐसी टिप्पणी; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Fri, 03 Jul 2026 09:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महिलाओं पर कथित अश्लील टिप्पणी वाले वायरल वीडियो के बाद कॉमेडियन बाबू गप्पी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कॉमेडियन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के मामले में कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना आक्रोश जता रहे थे। कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस पर महिला आयोग अध्यक्ष बबीता बबीता चाहान ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा था।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  UP में बड़ी वारदात: फौजी के घर दिनदहाड़े डकैती, परिवार को बंधक बनाने वाले बदमाशों से मुठभेड़; तीन घायल
विज्ञापन


 

प्राथमिकी महादेव नगर, शमसाबाद रोडनिवासी छोटू पंडित ने दर्ज कराई। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लिखा कि बाबू गप्पी यूट्यूबर है। उन्होंने उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की। वह कह रहा था कि मैं कूद कर मर रहा हूं, मेरी सरकारी नाकरी नहीं लग रही है। मैं पुलिस में नहीं लगूंगा। इसमें एक महिला भी नजर आ रही है। वह उससे सवाल कर रही है। वह कहता हैकि मुझे डाक्टर बनना है।

ये भी पढ़ें -  प्रेम विवाह की खौफनाक सजा: सरेराह दामाद का गला घोंटकर कत्ल, पत्नी के सामने की ऐसी हैवानियत; कांप गए लोग
विज्ञापन

इसके बाद ही महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णी की। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान माना। शिकायतकर्ता छोटू पंडित का कहना है कि महिलाओं की निजता का हनन हुआ है। इससे महिलाओं में आक्रोश है। इस तरह के गंदे शब्दों का प्रयोग करना आरोपी की गंदगी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

ये भी पढ़ें -   एक और कातिल पत्नी: खीर में नींद की गोली देकर की हत्या, बाथरूम में दफनाया; 45 दिन बाद ऐसे खुला रूबी का राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें