फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो का पदाधिकारी निकला शराब तस्कर, पुलिस कर रही तलाश, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में पुलिस ने शनिवार की रात एक डीसीएम से 445 पेटी गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शराब की तस्करी करने वाले दो लोग फरार हो गए। इनमें एक आरोपी भाजयुमो का महामंत्री है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस शराब तस्करों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र के गांव कुरसंडा निवासी आदित्य दीक्षित भारतीय जनता युवा मोर्चा का महामंत्री है। सूत्रों के मुताबिक 10 जनवरी को जारी सूची में उसे इस पद पर मनोनीत कर दिया गया था। शनिवार की रात थाना पुलिस ने जब एक डीसीएम से गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई 445 पेटी गैर प्रांत की शराब बरामद की तो नेता का असली चेहरा सामने आ गया। 

पुलिस ने डीसीएम चालक पानीपत निवासी अजीत उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भागने वालों में भाजयुमो का महामंत्री आदित्य दीक्षित व बिछवां के गांव अंजनी का जर्मन शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने रविवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही भागे हुए तस्करों को भी पकड़ लिया जाएगा। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

लहसुन के बहाने अवैध शराब कारोबार 

उधर, बेवर पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 15 लाख रुपये कीमत की गैर प्रांत की शराब बरामद हुई। पुलिस ने जिस डीसीएम को पकड़ा उसके चालक के पास लहसुन की बिल्टी बनी हुई थी, मगर गाड़ी के अंदर लहसुन के नाम पर गैर प्रांत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। 

सख्त कार्रवाई के बाद भी नहीं रुका कारोबार 

एसपी अजय शंकर राय की ओर से अवैध शराब कारेाबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जनपद में इस कारोबार की जड़े हिल चुकी हैं, कई माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं, जिनकी संपत्ति जब्त किए जाने के साथ गैंगस्टर समेत अन्य कार्रवाई भी की जा चुकीं हैं। बावजूद इसके अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें