फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय गुरुदेव आश्रम समेत करोड़ों की संपत्ति हड़पने में फंसे पंकज बाबा, 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Jan 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जय गुरुदेव आश्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में जय गुरुदेव आश्रम और उसकी संपत्ति को हड़पने के आरोप में पंकज बाबा सहित 14 लोग फंस गए हैं। बाबा जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ ट्रस्टी बताने वाले रामप्रताप ने पंकज बाबा सहित 14 लोगों के खिलाफ जयगुरुदेव आश्रम की हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना हाईवे में दर्ज कराई रिपोर्ट में रामप्रताप ने बताया है कि संत तुलसीदास उर्फ बाबा जय गुरुदेव के निधन के बाद उनके ड्राइवर पंकज यादव ने अपने भाई नीरज यादव पुत्र चरन सिंह यादव समेत कई लोगों ने फर्जी वसीयत बनवाकर बाबा जयगुरुदेव आश्रम व उससे जुड़ी हजारों करोड़ की संपत्तियों को हड़प लिया। 

आरोप है कि पंकज यादव के चाचा हरदयाल यादव उर्फ वीर सिंह यादव निवासी भर्थना इटावा ने संस्था की जमीन व सपंत्तियों को धोखाधड़ी इरादे से हड़प लिया। पंकज यादव ने फर्जी वसीयत पर खुद को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट का अध्यक्ष बताते हुए विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ षड्यंत्र किया। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि संस्था व ट्रस्ट के खातों से भारी धनराशि निकाली जा रही है। संस्था व ट्रस्ट की संपत्तियों को भी गैर कानूनी ढंग से स्वयं के फायदे के लिए खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। हाईवे थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें