फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नीलगाय सामने आने से बेकाबू हुई कार, 30 फीट गहरी खाई में गिरी, चार लोग घायल

Mon, 06 Jan 2020 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खाई में पड़ी बोलेरो कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर अचानक नील गाय सामने आने से अनियंत्रित हुई बोलेरो 30 फुट गहरी खाईं में पलट गई। हादसे में चालक सहित बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के भैंस घड़ी गांव निवासी सुनील कुमार के बच्चे पीली पोखर निवासी अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। रविवार की रात सुनील कुमार अपने बच्चों को छोड़ने गया था। वापस आते समय झरना नाले पर अचानक बोलेरो के सामने नीलगाय आ गया। 

इससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और 30 फीट गहरी खाईं में पलट गई। हादसे में सुनील कुमार, चालक मुकेश कुमार और दो अन्य लोग घायल हो गए। चीख पुकार पर राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में घायल होकर फंसे लोगों को बाहर निकला। इसी बीच हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें