फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का कारनामा: मरने के 40 साल बाद शख्स ने बेच दी पट्टे की जमीन, फर्जीवाड़े की हकीकत जान उड़े अधिकारियों के होश 

Sat, 30 Apr 2022 10:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिस शख्स की 40 साल पहले मौत हो गई थी, उसी ने एक साल पहले पट्टे की जमीन बैच दी। जमीन का बैनामा इसका सबूत है। इस मामले में तहसीलदार और उप निबंधक की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है।
 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के सैमरा गांव में 40 वर्ष पूर्व मृत को जिंदा दिखाकर उसकी जमीन को करीब सालभर पहले बैनामा करा लिया गया। शिकायत पर तहसीलदार और उपनिबंधक की जांच में फर्जीवाड़ा का पता चला। मामले में एत्मादपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सैमरा निवासी पंकज सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गांव के सौदान सिंह जाटव की करीब 40 साल पहले मौत हो चुकी है। उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से आवंटित जमीन का फर्जीवाड़ा करके भूमाफिया ने बैनामा करा लिया है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार व उप निबंधक राजीव सक्सेना ने गांव पहुंचकर जांच की।

जांच में सामने आई हकीकत 

तहसीलदार के मुताबिक जांच में सामने आया कि सौदान सिंह मौत करीब 40 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से पौने दो बीघा जमीन का पट्टा मिला था। जिसका तीन सितंबर 2021 को फर्जी बैनामा करा लिया गया। 8 दिसंबर 2021 को दाखिल खारिज भी हो गया है। 

चार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

मामले में थाना खंदौली के गांव सैमरा निवासी पंकज सिंह की तहरीर पर रोहित चौहान निवासी सैमरा, सुनहरी लाल, गवाह पुष्पेंद्र चौहान निवासी चौकड़ा थाना बरहन और अमित कुमार निवासी नगला जालिम निवासी थाना खंदौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अरुण बालियान ने बताया कि मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें