फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'योगी फॉर पीएम' के होर्डिंग लगाने पर नव निर्माण सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Dec 2018 07:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विवादित होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की ओर से विवादित होर्डिंग लगाने के मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नव निर्माण सेना को आरोपी बनाया गया है। होर्डिंग लगे होने के संबंध में अमर उजाला ने अपने 24 दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे। होर्डिंगों में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलियुग का अवतार बताते हुए उनके समर्थन में ‘योगी फॉर पीएम’ अभियान चलाने का इशारा किया गया था। 

जानकारी पर नगर निगम ने होर्डिंग उतरवा दिए थे। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि चौकी प्रभारी नेहरू नगर हितेष आजाद की तरफ से मुकदमा लिखाया गया है। इसमें धारा 188/505 आईपीसी और 2/3 सार्वजनिक संपित्त निवारण अधिनियम लगाया गया है। पुलिस ने बैनर और होर्डिंग को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग में यह लिखा था

होर्डिंग में एक तरफ भगवान श्रीराम का चित्र था। चित्र के नीचे लिखा था कि ‘त्रेता युग के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम’ मध्य में लिखा कि ‘फैजाबाद हटाकर प्रभु श्रीराम को उनकी अयोध्या वापस लौटाने वाले योगी जी भी कलियुग के अवतार ही हैं...’।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र है। उस चित्र के नीचे लिखा है  ‘कलियुग के अवतार, प्रात: स्मरणीय, सायं वंदनीय, परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज’ होर्डिंग के ऊपर एक कोने में ‘योगी फॉर पीएम’ का स्लोगन लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें