फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल भी बरामद

Mon, 24 Dec 2018 07:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए कुंडल भी बरामद किए हैं। इससे पहले दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


18 दिसंबर को शहर के एक कॉलेज से बीटेक कर रही न्यू आगरा क्षेत्र की छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। 19 दिसंबर को आरोपी रोहित निषाद और कन्हैया लाल निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे। 

इस घटना में गांव के ही मुकेश और खिन्नी भी शामिल थे। वह फरार हो गए थे। पुलिस ने रोहित और कन्हैया को जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा आदित्य कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी मुकेश और खिन्नी को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह सब्जी की ठेल लगाता है। जबकि खिन्नी का घर में ही दूध का काम है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

आरोपियों के पास से कान के कुंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं घटना के दौरान लूटा गया छात्रा का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। मोबाइल आरोपी रोहित ले गया था। उसने मोबाइल छिपा दिया था। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें