फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र के गांव मोरी निवासी कुबेंद्रपाल सिंह ने बहन के ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की है। तहरीर पर पति धर्मेंद्र, सास कुंती देवी, जेठ सोमेंद्र और प्रबल प्रताप, जेठानी रीना देवी और विमलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कुबेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 29 जून 2020 को बहन ज्योति की शादी सलैमाबाद निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरा न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। बताया कि पिता की माैत के बाद बीमा के पांच लाख रुपये में अपना हिस्सा न लेने पर बहन को 3 दिसंबर 2025 की रात को सड़क पर छोड़ गए। शादी से पीड़िता की एक बच्ची भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें