किरावली। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने बृहस्पतिवार को किरावली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन पर लिफ्ट, दोनों प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट, सर्कुलेटिंग एरिया की मरम्मत, स्टेशन पर गेट होर्डिंग आदि लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ सीनियर डीईएन सुधीर कुमार, सीनियर डीसीएम हरिकेश मौर्य, एईएन विजय सिंह मीणा और सभी विभागों के निरीक्षक मौजूद रहे।