फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं चेते, छज्जा गिरा और उजड़ गए दो परिवार; दो मौतों के मामले में सात पर FIR

Thu, 25 Jun 2026 11:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नई आबादी, पक्की सराय में जर्जर छज्जा गिरने के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पक्की सराय क्षेत्र में जर्जर छज्जा और उस पर बने टॉयलेट-बाथरूम के गिरने से 10 वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मामले में मृतक बच्चे की मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पक्की सराय में 17 जून की शाम मस्जिद के पास अंसार के मकान का छज्जा और उस पर बने टाॅयलेट और बाथरूम भरभराकर गिर गए थे। हादसे में 10 वर्षीय फैसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय रमेश राठौर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। फैसल की मां सीमा बेगम ने थाना ताजगंज में तहरीर दी।

आरोप लगाया है कि मकान का छज्जा लंबे समय से जर्जर था। इसकी शिकायत कई बार अंसार और उसके पुत्रों गुफरान, फुरकान, रजा, रोमान, रेहवर और उसके भाई चांद से की गई थी। स्थानीय लोगों ने भी संभावित हादसे के लिए चेताया था। इसके बाद भी आरोपियों ने छज्जा हटवाने के बजाय शिकायत करने वालों से विवाद किया और धमकी देते रहे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें