फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आधार बनवाना हुआ आसान, अब बायोमेट्रिक और अपडेट की सुविधा आपके घर तक; जानिए पूरी प्रक्रिया और शुल्क

Thu, 25 Jun 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अब बुजुर्ग, दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोग घर बैठे आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अनुरोध दर्ज करना होगा, जिसके बाद अधिकृत टीम तय समय पर घर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया पूरी करेगी।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि कोई व्यक्ति बुजुर्ग, दिव्यांग या किसी कारणवश चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है और आधार केंद्र तक नहीं पहुंच सकता तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए घर बैठे आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे...इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश
विज्ञापन



भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई इस सुविधा के तहत नागरिक 1947 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घर पर आधार सेवा के लिए अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि पर अधिकृत कर्मी घर पहुंचकर आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करेंगे। इस सेवा के लिए घर बैठे आधार बनवाने या अपडेट कराने पर 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, यदि एक ही पते पर किसी अन्य व्यक्ति का भी आधार नामांकन या अपडेट कराया जाता है तो उसके लिए 350 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण, AK-47 वाली तस्वीर से खुला आईएसआईएस कनेक्शन; इन 14 पर आरोप हुए तय


कैसे लें सुविधा
टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करें।
घर पर आधार सेवा के लिए अनुरोध दर्ज कराएं।
तय तारीख और समय पर अधिकृत टीम आपके घर पहुंचेगी।
बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन के बाद आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


ये भी पढ़ें -   Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत आज, जानें नियम और विधि; 24 एकादशियों के बराबर मिलेगा पुण्य
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें