फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भाजयुमो पदाधिकारी सहित चार के खिलाफ मुकदमा, वक्फ संपत्ति को कब्जाने के लिए धमकी देने का आरोप

Sat, 01 Oct 2022 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना शाहगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत सहित चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा शाहगंज निवासी जुम्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। 
विज्ञापन
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत सहित चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें वक्फ संपत्ति को कब्जाने के लिए धमकी, गालीगलौज, सांप्रदायिक माहौल पैदा करने की कोशिश करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन


शाहगंज के रुई की मंडी निवासी जुम्मा ने एडीजी जोन राजीव कृष्ण से शिकायत की थी। इसके बाद केदार नगर निवासी हरीश नैनवानी, शाहगंज निवासी गौरव राजावत, राजू जैन, बब्बा उर्फ घनश्याम मूलानी नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

यह है मामला 

पीड़ित ने कहा कि वक्फ संपत्ति संख्या, जिसका नगर निगम नंबर 3/532 और पुराना नंबर 1266 है, उक्त संपत्ति को फजलन बी ने 22 दिसंबर 1947 में वक्फ अलल औलाद डीड की थी, जोकि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज है। नगर निगम के अभिलेखों में भी दर्ज है। इसमें आठ दुकानें और 24 क्वार्टर बने हैं।

Trending Videos

आरोप लगाया कि आरोपी हरीश नैनवानी अपने सहयोगी भाजयुमो पदाधिकारी सहित अन्य के साथ बिल्डिंग खाली कराने के लिए धमकी दे रहे हैं। हथियारों से लैस होकर धमकी देते हैं। 16 अगस्त को गौरव राजावत सहित तीन ने क्वार्टर में रह रहे इकबाल से गालीगलौज की। धमकी दी। 

बाइक में लगा दी थी आग 

घर के सामने खड़ी बाइक को नहीं हटाने पर आग लगाने की कहने लगे। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपी सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। 

पुलिस पर भी लगाए आरोप

पीड़ित ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में लिखा कि आरोपियों को शाहगंज पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस राजनीतिक प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके संबंध में सीओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

छवि खराब करने की कोशिश

भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। राजनीतिक छवि को खराब कराने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

पहले से दर्ज हैं 3 मुकदमे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो पदाधिकारी गौरव राजावत पर पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कार्रवाई की गई थी। अब एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें