फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला के गले की गांठ में सुई डालने पर डाॅक्टर के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक निजी हाॅस्पिटल में तैनात डाॅ. अनुराग बंसल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने महिला मरीज की सहमति के बिना उनके गले की गांठ में सुई डाल दी। विरोध पर महिला और उनके पति से अभद्रता की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिसावर, हाथरस निवासी योगेश राजाैरिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने पत्नी प्रियंका को सिकंदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी के गले में गांठ है। डाॅ. अनुराग बंसल ने गांठ का अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दी। उन्होंने सहमति दी। अल्ट्रासाउंड कर दिया गया। इसके बाद डाॅ. अनुराग बंसल ने गांठ को कट करने की कोशिश की। आरोप है कि पत्नी के मना करने पर डाॅक्टर ने अभद्रता की।
मगर उन्होंने इलाज कर रहे डाॅ. इंद्रपाल के अनुमति के बिना ही गांठ में सुई डाल दी। उन्होंने आशंका जताई कि गांठ के गलत इलाज से कैंसर का खतरा हो सकता है। इससे उनकी पत्नी के साथ अनहोनी हो सकती है। इस बारे में पत्नी ने डाॅक्टर के चैंबर से बाहर आकर बताया। जब उन्होंने डाॅक्टर से इस बारे में बात की तो उनसे भी अभद्रता की गई। उनके कृत्य से पत्नी का जीवन खतरे में आ गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने लापरवाही से ऐसा कोई कार्य करना जिससे किसी की जान को खतरा होने की बीएनएस की धारा 125ए और जीवन के लिए खतरनाक रोग के संक्रमण को फैलाने की संभावना वाले लापरवाह कार्य की धारा 271 में प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।


लगाए गए आरोप निराधार
डाॅ. अनुराग बंसल का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार हैं। मरीज की फाइल पर अल्ट्रासाउंड कराने और गांठ की सुई से जांच कराने के बारे में लिखा था। इसी के आधार पर अल्ट्रासाउंड कराया है और गांठ से नमूना लिया। नमूना निकालते वक्त मरीज हिल रही थी। इस पर उन्होंने प्रक्रिया रोक दी। इसके बाद मरीज के तीमारदार ने हंगामा करते हुए अभद्रता की। कमरे में जबरन प्रवेश कर वीडियो शूट करने लगे और मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें