फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला चंदन में पेट्रोल पंप कर्मी से 11 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में बुधवार की रात एटा रोड पर नगला चंदन गांव के पास पेट्राेल पंप कर्मी से बाइक सवार तीन लुटेरे 11,427 रुपये लूटकर ले गए। मामले में पंप कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव जुखरपुर निवासी अनिल कुमार एटा रोड पर गांव नगला चंदन स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसने बताया कि बुधवार की रात 9:30 बजे बाइक पर सवार तीन लोग आए और तमंचे का भय दिखाकर उससे 11,427 रुपये की नकदी लूटकर ले गए। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंप कर्मी से लूट के बारे में जानकारी की।
पुलिस कर्मियों ने घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पंप व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। मामले में पंप कर्मी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें