फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटाखे को लेकर विवाद, 5 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अशोक नगर इलाके में दिवाली की रात घर के सामने पटाखे चलाने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन घायलों का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एक को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया है।अशोकनगर निवासी मंजू देवी पत्नी मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्तूबर की रात उसके दरवाजे पर बृजेश पटाखे चला रहा था। उसके विरोध करने पर आरोपियाें ने गाली-गलौज कर दी। आरोपी बृजेश, पंकज, आकाश, इंद्रपाल एवं एक अज्ञात ने छत से पथराव कर दिया। इसमें राधा देवी, मुकेश और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राधा की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मंजू ने पुलिस को तहरीर देकर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास में जुटी है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें