फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध असलहा रखने के दोषी पर जुर्माना

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल थाना में वर्ष 2001 में दर्ज अवैध असलहा रखने के मुकदमे में पाबंद आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा और 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


बरनाहल पुलिस ने चेकिंग के दौरान रमेश चंद्र निवासी गढ़ी हंतरा थाना नारखी फिरोजाबाद को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से अवैध फैक्ट्री मेड बंदूक और कारतूस बरामद किया था। विवेचना कर पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। मुकदमे की सुनवाई जेएम न्यायालय द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान न्यायालय में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस पर कोर्ट ने दोषी को न्यायालय उठने तक की सजा और 500 रुपये का जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें